29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटOscars 2023: ऑस्कर में होगा सॉन्ग 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेंस

Oscars 2023: ऑस्कर में होगा सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ पर लाइव परफॉर्मेंस

फिल्म का गाना 'नाटू नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत कैटेगरी में ऑस्कर 2023 में नामांकन प्राप्त करके भारत को गौरवान्वित किया है।

Google News Follow

एसएस राजामौली निर्देशित और राम चरण, जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म ‘आरआरआर’ ऑस्कर 2023 के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का गाना ‘नाटू नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत कैटेगरी में ऑस्कर 2023 में नामांकन प्राप्त करके भारत को गौरवान्वित किया है। वहीं अब फिल्म को लेकर ऑस्कर्स ने एक बड़ा अपडेट साझा किया है। जिसकी जानकारी से सभी के चेहरों पर खुशी आ जाना तय है।

दरअसल, अकादमी ने पुष्टि की है कि ‘आरआरआर’ का वायरल हो चुका गाना ‘नाटू नाटू’ का राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव के साथ ऑस्कर 2023 के मंच पर लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। ऑस्कर्स द्वारा की गई घोषणा से पहले गाने के संगीतकार एमएम कीरावानी ने खुलासा किया कि इस समय लाइव परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल चल रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ कि क्या राम चरण और जूनियर एनटीआर मंच पर इस गाने पर थिरकते नजर आएंगे? चूंकि जब से लाइव परफॉर्मेंस का एलान हुआ है, तभी से फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपील कर रहे हैं कि राम चरण और जूनियर एनटीआर ही डांस करें।

वहीं ऑस्कर के आधिकारिक पोस्ट में लिखा था, ‘राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव 95वें ऑस्कर में आरआरआर को लाइव परफॉर्म करेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया। बता दें, यह समारोह 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजिल्स, यूसए के डॉल्बी थिएटर में होगा।

ये भी देखें 

अजनाला थाना मामला: अमृतसर में बवाल पर कंगना रनौत का फेसबुक पोस्ट…

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें