26 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में राहत के साथ लॉकडाउन बढ़ा, घरेलू यात्रियों को RT-PCR में...

महाराष्ट्र में राहत के साथ लॉकडाउन बढ़ा, घरेलू यात्रियों को RT-PCR में छूट  

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के केस में बड़े पैमाने पर कमी देखी जा रही है। इसको देखते हुए राज्य में कुछ प्रतिबंधों से राहत दी गई है।हालांकि,15 दिन का लॉकडाउन बड़ा दिया गया है। वहीं, घरेलू यात्रियों को भी रहत दी गई है। अब घरेलू यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने  को नहीं कहा जायेगा।बीएमसी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को जारी एक आदेश में कहा कि मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारी यात्रियों पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का जोर नहीं डालेंगे। नए निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नए आदेश में कहा गया है कि – महाराष्ट्र के भीतर स्थित हवाई अड्डों से मुंबई जाने वाले सभी हवाई यात्रियों को मुंबई में उतरने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत से छूट दे दी गई है। मुंबई हवाईअड्डे से महाराष्ट्र के भीतर स्थित हवाईअड्डों तक यात्रा करने वाले सभी हवाई यात्रियों पर भी आरटी-पीसीआर टेस्ट का जोर नहीं डाला जाएगा।
मालूम हो कि राज्य में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया है, जबकि पहले की तुलना में कुछ ढील भी दी गई हैं। हालांकि , अभी लॉकडाउन को पूरी तरह खत्म नहीं किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सोमवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,077 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 57,46,892 हो गई है। इस दौरान 184 लोगों की संक्रमण की वजह से जान चली गई। वहीं, एक दिन में 33,000 लोग ठीक हो गए हैं। अभी राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,53,367 है। राजधानी मुंबई में भी कोरोना के सिर्फ 676 नए मामले सामने आए हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,157फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें