28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: भारी बारिश से मराठवाडा में 10 लोगों की मौत

Maharashtra: भारी बारिश से मराठवाडा में 10 लोगों की मौत

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 48 घंटे में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा दो सौ से ज्यादा पशु बह गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। मराठवाड़ा में आठ जिले आते हैं- औरंगाबाद, लातूर, उस्मानाबाद, परभणी, नांदेड़, बीड, जालना और हिंगोली। डिविजनल आयुक्त के कार्यालय की ओर से बताया गया कि इन आठ जिलों के 180 सर्कल में 65 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।बारिश के कारण पानी निकालने के लिए कई बांधों के गेट खोले गए जिससे बीड और लातूर जिले में मांजरा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ आ गई। आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले 48 घंटे में क्षेत्र के छह जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई। बीड में तीन, उस्मानाबाद और परभणी में दो-दो तथा जालना, नांदेड़ और लातूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।   एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक औरंगाबाद और हिंगोली में किसी की मौत की खबर नहीं है। गत दो दिन से हो रही बारिश के कारण बाढ़ में कुल 205 पशु बह गए और 28 घर क्षतिग्रस्त हो गए।

मुंबई भी हुई पानी-पानी

मुंबई और उपनगरों में मंगलवार को भारी बारिश हुई, इससे शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया। हालांकि इस दौरान लोकल ट्रेने चलती रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए मुंबई और पड़ोसी क्षेत्रों के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है, जिसका मतलब है कि “बिजली के साथ गरज, तेज हवाएं और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश” हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें महाराष्ट्र के विदर्भ के आठ जिले भी शामिल हैं।आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने चेतावनी दी है कि वाशिम में कुछ स्थानों पर और अकोला, अमरावती, बुलढाणा, चंद्रपुर, नागपुर और वर्धा जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि भंडारा और गोंदिया जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन-चार घंटों के दौरान मुंबई और पड़ोसी पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में “पृथक स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश की आशंका” की एक नई चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया, “कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज / बिजली गिरने की संभावना है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।” अधिकारियों के मुताबिक मुंबई में आज दोपहर से ही भारी बारिश हो रही है, लेकिन शहर और उपनगरों में अब तक किसी बड़ी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। नगरपालिका के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में भारी बारिश के बावजूद किसी बड़े जल-जमाव की कोई घटना नहीं हुई है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी सामान्य रूप से चल रही हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, “उपनगरीय और घाट खंडों में भारी बारिश हो रही है। लेकिन, स्थानीय और लंबी दूरी की ट्रेनें समय सारिणी के अनुसार चल रही हैं।” आईएमडी ने बुधवार के लिए “येलो अलर्ट” जारी किया है जो “बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश” का संकेत देता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें