26 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआदर्श बंधु संघ ने 'फाग महोत्सव 2025' हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया!

आदर्श बंधु संघ ने ‘फाग महोत्सव 2025’ हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया!

इस कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से गौरी ग्राम सेवा मंडल के महामंत्री श्री सुभाष उपाध्याय, उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री श्री देवेंद्र तिवारी सहित अन्य सम्माननीय व्यक्ति शामिल थे।

Google News Follow

आदर्श बंधु संघ द्वारा फाग महोत्सव 2025 का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में होली गीत, रसभंगा और फूलों की होली का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की पूजा-अर्चना के साथ की गई।

श्री ललित पांडेय ने सभी अतिथियों के लिए ठंडाई की व्यवस्था की। कोषाध्यक्ष श्री अरुण पांडेय ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रहलाद पांडेय और श्री प्रशांत त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को विधिवत संपन्न कराने की संपूर्ण जिम्मेदारी संघ के कार्याध्यक्ष डॉ. श्री शशिकांत दयानाथ मिश्रा ने निभाई।

इस कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से गौरी ग्राम सेवा मंडल के महामंत्री श्री सुभाष उपाध्याय, उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री श्री देवेंद्र तिवारी सहित अन्य सम्माननीय व्यक्ति शामिल थे।

संघ के अध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी ने बताया कि श्री शिव साईधाम के अध्यक्ष श्री अजीत पांडेय जी ने पीड़ितों की सेवा के लिए संघ को प्रत्येक माह ₹11,000 की राशि देने की घोषणा की। अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में समाज के संपन्न लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं, जिससे समाज और अधिक सशक्त और मजबूत बन सके।

कार्यक्रम का अंत रात्रि भोज के साथ हुआ। संयोजक श्री अक्षैबर तिवारी ने सभी का धन्यवाद किया।

आदर्श बंधु संघ का यह आयोजन सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक बना, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने मिलकर आनंद लिया और समाज सेवा के लिए प्रेरित हुए।

यह भी पढ़ें-

पंजाब: किसानों के मुद्दे पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने केंद्र और पंजाब सरकार पर बोला हमला!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें