28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र ATS को मिली एक और कामयाबी, तीसरा संदिग्ध आतंकी भी धराया 

महाराष्ट्र ATS को मिली एक और कामयाबी, तीसरा संदिग्ध आतंकी भी धराया 

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के आतंक  विरोधी दस्ते (ATS ) को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने एक और संदिग्ध आतंकी इरफ़ान शेख को गिरफ्तार किया है। इरफ़ान से पहले भी दो आतंकी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। दोनों संदिग्धों को 4 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

जाकिर और मोमिन को एटीएस ने दिल्ली पुलिस की ओर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए जाने के बाद गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने उस दौरान जान मोहम्मद शेख समेत 5 लोगों को दिल्ली, यूपी और राजस्थान से गिरफ्तार किया था। इन सभी लोगों को 14 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया था। महाराष्ट्र एटीएस की ओर से इरफान से पहले गिरफ्तार दो संदिग्धों को फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है। शुरुआती रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें 20 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जिस पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने  का आदेश दिया था। एटीएस के एक अधिकारी ने इरफान की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि शेख और मोमिन के कॉल रिकॉर्ड एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई थी।
इसमें पता चला कि इरफान इन दोनों से ही लगातार टच में रहता था। ऐसे में हमें संदेह है कि उसके पास आतंकियों की हरकतों के बारे में अहम जानकारी हो सकती है। शेख और मोमिन को आपराधिक साजिश और टेरर एक्ट्स को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एटीएस का कहना है कि मोमिन को टेरर प्लान की पूरी जानकारी थी और उसने शेख का फोन तोड़कर नाले में फेंक दिया था। उस फोन को भी एटीएस ने रिकवर कर लिया है। एटीएस ने बताया कि जाकिर शेख किसी विदेशी हैंडलर के कहने पर काम कर रहा था। हालांकि जांच एजेंसी पूरी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें