28.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलव जिहाद’ को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा सत्ता व विपक्ष आमने-सामने    

लव जिहाद’ को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा सत्ता व विपक्ष आमने-सामने    

किसी हिंदू महिला के साथ नहीं होने देंगे अत्याचारः शेलार    

Google News Follow

महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा द्वारा विधानसभा में राज्य में ‘लव जिहाद’ के एक लाख मामले होने की टिप्पणी को लेकर सदन में शुक्रवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के कुछ सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि दो दिन पहले लोढा ने ‘लव जिहाद’ के जितने मामले बताए थे, वह तथ्यात्मक रूप से गलत हैं और राज्य में अंतर धार्मिक शादियों के करीब तीन हज़ार मामले हैं।

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं और आरोप लगाते हैं कि मुस्लिम पुरुष शादी के जरिए धर्मांतरण कराने के लिए हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य योगेश सागर, आशीष शेलार और जयकुमार रावल तथा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से संबंधित जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि आव्हाड अपने निर्वाचन क्षेत्र के कारण पक्षपात कर रहे हैं।

आव्हाड मुंब्रा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां मुसलमानों की जनसंख्या अच्छी खासी है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने लोढा से माफी की मांग की तो शेलार ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए कानून होना चाहिए। विपक्ष के नेता अजीत पवार ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से दखल देने और आपत्तिजनक टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाने का आग्रह किया।

 ये भी पढ़ें 

 

आप नेता संजय सिंह पर भी कसेगा शिकंजा? कोर्ट में ED ने लिया नाम      

कोरोना के बाद देश में H3N2 वायरस का खतरा, इस राज्य में हुई पहली मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें