29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र एटीएस ने मालेगांव से दर्जी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी संगठनों...

महाराष्ट्र एटीएस ने मालेगांव से दर्जी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ कर रहा था साजिश !

Google News Follow

राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने सोमवार (13 अक्तूबर)को बड़ी कार्रवाई करते हुए मालेगांव के नोमानी नगर इलाके से एक दर्जी तौसीफ असलम शेख को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से की गई। एटीएस सूत्रों के अनुसार, तौसीफ असलम शेख लंबे समय से एजेंसियों की निगरानी में था। जांच में यह खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए संपर्क में था। माना जा रहा है कि वह देशविरोधी गतिविधियों में शामिल था और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ साजिश रच रहा था।

सूत्रों ने बताया कि “वह लगातार विदेशी नंबरों से बातचीत करता था और कुछ संदिग्ध लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है।” अधिकारियों ने फिलहाल उसके मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण ज़ब्त कर लिए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद तौसीफ से मालेगांव पुलिस मुख्यालय में गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा क्या कोई स्थानीय नेटवर्क सक्रिय है।

एटीएस ने इस मामले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से जुड़े संभावित फंडिंग और संवाद के चैनलों की भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, “तौसीफ के फोन से मिले चैट रिकॉर्ड्स और कॉल डिटेल्स इस बात की पुष्टि करते हैं कि वह विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में था।”

सुरक्षा एजेंसियां देशभर में आतंकी फंडिंग और स्लीपर सेल्स की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखे हुए हैं। महाराष्ट्र एटीएस की यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क पर फिर से शिकंजा कसा गया है।

यह भी पढ़ें:

जीएसटी कटौती से महंगाई घटी, खुदरा मुद्रास्फीति 8 साल के न्यूनतम स्तर पर!

नेचुरोपैथी की जड़ें भारतीय चिकित्सा पद्धति से जुड़ी, एनआईएन की रिसर्च में हुआ खुलासा!

तीन राज्यों के उपचुनावों की अधिसूचना चुनाव आयोग ने जारी की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें