29.3 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएक और आफत से जूझ रहा महाराष्ट्र, 'ब्लैक फंगस' ले रहा जान,जानिए...

एक और आफत से जूझ रहा महाराष्ट्र, ‘ब्लैक फंगस’ ले रहा जान,जानिए क्या है ये मुसीबत?

Google News Follow

मुंबई। म्यूकोरमायकोसिस संक्रमण एक और खतरा बनता जा रहा है। ठाणे में इस संक्रमण की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। कोरमायकोसिस एक दुर्लभ किस्म का गंभीर फंगल संक्रमण है। इसे ‘ब्लैक फंगस’ के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे देश के अन्य राज्यों में भी ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अश्विनी पाटिल ने बताया कि कल्याण डोंबिवली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले अगल-अलग अस्पतालों में ठाणे ग्रामीण के म्हारल से 38 वर्षीय मरीज और डोंबिवली शहर से एक मरीज की कोविड-19 के इलाज के दौरान इस फंगल संक्रमण से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि छह अन्य मरीजों का म्यूकोरमायकोसिस का इलाज चल रहा है और इनमें से दो को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि राज्य में अभी म्यूकोरमायकोसिस के 2 हजार से अधिक मरीज हो सकते हैं और कोविड-19 के मामले बढ़ने से यह संख्या और बढ़ सकती है। यह फंगल संक्रमण ज्यादातर उन्हीं मरीजों में देखा गया है जो मधुमेह यानी डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों को अपना मधुमेह का स्तर नियंत्रण में रखना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार म्यूकोरमायकोसिस के लक्षणों में सिरदर्द, बुखार, आंखों में दर्द, नाक बंद या साइनस और देखने की क्षमता पर आंशिक रूप से असर शामिल है। भारतीय चिकित्सा विज्ञान परिषद के मुताबिक, म्यूकर माइकोसिस एक तरह का दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। यह संक्रमण मस्तिष्क, फेफड़े और त्वचा पर भी असर कर रहा है। इस बीमारी में कई के आंखों की रौशनी चली जाती है वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें