27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: बेमौसम बरसात से किसान बदहाल, फसल और फल दोनों बर्बाद

महाराष्ट्र: बेमौसम बरसात से किसान बदहाल, फसल और फल दोनों बर्बाद

नासिक जिले के प्याज और अनार के बागों को बुरी तरह से बर्बाद करने के बाद अब यह बेमौसम बरसात कोंकण के इलाकों की ओर बढ़ चला है| कोंकण क्षेत्र में आम और काजू के बागों पर इस बारिश का बुरा असर देखा जा रहा है|

Google News Follow

​महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में गत दिनों से एक बार फिर बेमौसम बरसात हो रही है|बेमौसम बरसात के कारण रबी की फसलों और फल के बागानों को काफी क्षति पहुंची है|नासिक जिले के प्याज और अनार के बागों को बुरी तरह से बर्बाद करने के बाद अब यह बेमौसम बरसात ने कोंकण के इलाकों की ओर बढ़ चला है|कोंकण क्षेत्र में आम और काजू के बागों पर इस बारिश का बुरा असर देखा जा रहा है|मौसम के एकाएक बदलने से आम और काजू के बागों के किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है|

बुधवार को कोंकण की ओर बढ़ने से पहले मंगलवार को नासिक, धुले और जलगांव जिले में बेमौसम बरसात ने किसानों की रबी की फसलों का बड़ा नुकसान पहुंचाया है|किसानों ने मांग की है कि उनके नुकसान का पंचनामा तुरंत किया जाए और उनके नुकसान की भरपाई की जाए|बदले मौसम की मार का कोई हल दिखाई नहीं दे रहा है| बुधवार शाम से कोंकण में बरसात शुरू है|

इस बेमौसम बरसात का कहर सबसे ज्यादा अंगूर उत्पादकों पर टूटा है| अब तक अंगूर उत्पादकों ने धैर्य रखा था| बस थोड़े ही दिनों में अंगूर तोड़ा जाना ही बाकी रह गया था , लेकिन अचानक आई बरसात ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया| अब नासिक जिले के अंगूर उत्पादक किसान पूरी तरह से हताश हो चुके हैं| इससे पहले भी बेमौसम बरसात की वजह से काफी नुकसान किसान उठा चुके हैं|

एक तरफ कीमतें लगातार गिर रही हैं| किसानों को उनके उत्पादों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है, दूसरी तरफ इस आसमानी आफत से फसलें और फल खराब हो रहे हैं| किसानों पर चारों तरफ से मार पड़ रही है|

यह भी पढ़ें-

दागी मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे को लेकर भाजपा का विशाल मोर्चा  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें