30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटGood News: दोनों डोज ले चुके लोगों को मिलेगा टिकट, पहले थी...

Good News: दोनों डोज ले चुके लोगों को मिलेगा टिकट, पहले थी यह सुविधा   

पहले दोनों डोज वाले यात्रियों को मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक पास जारी किए जा रहे थे

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक परिपत्र के बाद रेलवे ने रविवार को मुंबई लोकल ट्रेनों के लिए पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए एकल यात्रा टिकट की अनुमति दे दी। इससे पहले, दोनों डोज वाले यात्रियों के लिए मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक पास जारी किए जाते थे। यह फैसला सोमवार से प्रभावी होगा।

स्थानीय टिकट उन लोगों के लिए उपलब्ध होंगे जिन्होंने टीकाकरण पूरा कर लिया है यानी कोरोना की दोनों डोज ले लिए हों, और जिन्हें 15 दिनों के लिए टीका लगाया गया है। कोरोना की वजह से कई पाबंदियों के साथ मुंबई लोकल शुरू की गई थी। शुरुआत में केवल आवश्यक सेवा कर्मियों को ही ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति थी। लेकिन, लगातार मांग और कोरोना केसों में कमी को देखते हुए कुछ पाबंदियों के साथ शुरू की गई थी।  बाद में कोरोनारोधी की दोनों डोज लेने वालों को मासिक पास जारी किया गया। फिलहाल कोरोना के केसों में कमी है,लेकिन तीसरी लहर का डर बना हुआ है। बता दें कि बुधवार को मध्य और पश्चिम रेलवे ने स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर्स को डेली टिकट जारी करना बंद कर दिया था, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।
वहीं राज्य सरकार ने केवल पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को ही स्थानीय ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति दी थी, लेकिन उनको सिर्फ सीजन पास जारी किया जा रहा था। वही, राज्य सरकार के 29 अक्टूबर के पत्र के जारी कर एमपीएससी परीक्षा के प्रतिभागियों, पर्यवेक्षकों और किसी भी सहायक स्टाफ को टिकट जारी किया था। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा था जिन जिलों में कमजोर वैक्सीनेशन हुआ है वहां ‘हर घर दस्तक’ अभियान चला कर वैक्सीन दी जाएगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें