31.1 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेट15 दिनों में अफ़्रीकी देशों से लगभग 1000 यात्री आये मुंबई  

15 दिनों में अफ़्रीकी देशों से लगभग 1000 यात्री आये मुंबई  

Google News Follow

महाराष्ट्र के लिए नए वेरिएंट को लेकर अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र में 15 दिनों में अफ़्रीकी देशों से लगभग 1000 यात्री मुंबई आये हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई नागरिक निकाय ने 466 में से कम से कम 100 यात्रियों के स्वाब के नमूने एकत्र किए, जिनकी सूची मिल गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि हवाई अड्डा प्राधिकरण ने पिछले 15 दिनों में करीब 1,000 यात्री अफ्रीकी देशों से मुंबई आये हैं ,लेकिन  हवाई अड्डा प्राधिकरण ने केवल अब तक 466 यात्रियों की सूची सौंपी है। काकानी ने कहा, “466 यात्रियों में से 100 मुंबई से हैं। जिनके स्वाब के नमूने लिए गए गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इस बाद ही पैट चल पाएगा कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं।”

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) ने दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को ‘चिंताजनक’ करार दिया है। वहीं, भारत ने ओमीक्रॉन को देखते हुए 12 देशों से आने वाले यात्रियों की कड़ी जांच और निगरानी करने का आदेश दिया है। जबकि कई देशों ने ओमीक्रॉन को लेकर उड़ानों को रद्द कर दिए हैं। काकानी ने बताया कि ओमीक्रॉन को लेकर बीएमसी ने सभी पांच अस्पतालों और जंबो सुविधाओं को तैयार रखा है।
 

ये भी पढ़ें

ओमीक्रॉन संकट: महाराष्ट्र सरकार केंद्र से डोज में अंतर कम करने करेगी मांग  

15 सालों में बीएमसी के सिर्फ 57 रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें