28 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र के 9 जिलों में भारी बारिश, मुंबई के कई इलाकों में...

महाराष्ट्र के 9 जिलों में भारी बारिश, मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव   

मुंबई ठाणे और इसके आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलजमाव भी हुआ है। रायगढ़ में दो स्थानों पर दो बार चट्टान खिसकने से रास्ता बंद हो गया है।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरू है। मुंबई ठाणे और इसके आसपास के इलाकों में  बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलजमाव भी हुआ है। रायगढ़ में दो स्थानों पर दो बार चट्टान खिसकने से रास्ता बंद हो गया है। महाराष्ट्र के लगभग नौ जिलों में जोरदार बारिश जारी है जिसमें  पालघर, मुंबई , सतारा, ठाणे, पुणे , नासिक, रायगढ़ , कोल्हापुर, रत्नागिरी शामिल हैं।

मौसम विभाग द्वारा इन जिलों में येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में मानसून तीन चार दिनों तक सक्रिय रहेगा जिसकी वजह से इन जिलों में जोरदार बारिश  होने की संभावना बनी हुई  है। मुंबई के मलाड में एक पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा कई इलाकों में पानी के जमाव से लोगों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि बोरीवली, अंधेरी, मलाड, गोरेगांव, दहिसर और कांदिवली में गटर का गंदा पानी  लोगों के घरों के साथ साथ सड़कों पर आ गया है। बीएमसी द्वारा मानसून से पहले की तैयारियों किन पोल खुल गई है। मीरा भायंदर भिवंडी में सड़कों तक घुटने तक पानी जमा हो गया है। वहीं मीरा भायंदर के निचले इलाको में पानी जमा हो गया है।
ये भी पढ़ें      

 

तेज बारिश की वजह से मागाठाणे मेट्रो स्टेशन के पास सड़क क्षतिग्रस्त

क्या कांग्रेस आप को 2013 में समर्थन देकर अपनी गलती पर पछता रही है?     

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क का आज जन्मदिन, जानिए कितनी है नेटवर्थ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें