34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पाटिल ने  संबंध में खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। फ़िलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि देश भर में 24 घंटे में 16 हजार कोरोना के केस सामने आये हैं। जबकि 733 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के मंत्री ने ट्वीट किया, ‘हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी हालत स्थिर है और मैं मेरे डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहा हूं। मैं अपने नागपुर और अमरावती दौरे के वक्त संपर्क में आए सभी लोगों से जांच करवाने का आग्रह करता हूं। बता दें कि कोरोना की बुरी मार झेलने वाले महाराष्ट्र की हालत में अब सुधार जारी है। यहां साप्ताहिक संक्रमण दर भी घटकर 1.45 फीसदी पर आ गया है लेकिन अभी भी सिंधुदुर्ग, पुणे, पालघर, सांगली, सोलापुर, नाशिक, सतारा और अहमदनगर जैसे कुछ जिले हैं जहां कोरोना संक्रमण दर सबसे ज्यादा है।पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार मामले सामने आए हैं और कुल 733 लोगों की मौत हुई है।

इसमें सबसे ज्यादा मौतें केरल में हुई है। केरल में कोरोना से कुल 622 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वर्तमान में देश के भीतर एक्टि केसों की संख्या 1, 60, 989 हैं। इसके अलावा सरकार लगातार कोरोना मामलों की पहचान करने के लिए टेस्टिंग कर रही है। पिछले 24 घंटों में 12,90,900 कोरोना टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 60, 44,98,405 टेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें कि  फिलहाल महाराष्ट्र में कोरोना के 19 हजार 480 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से हजार 993 अकेले मुंबई से हैं। राज्य में अब तक कोरोना से कुल 1 लाख 40 हजार 98 लोगों की जान जा चुकी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,974फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें