28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण ​सड़क दुर्घटना:​ ​पलटी ट्रैवल बस; ट्रैफिक ​रुका​!​

​पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण ​सड़क दुर्घटना:​ ​पलटी ट्रैवल बस; ट्रैफिक ​रुका​!​

एक निजी बस भीषण ​दुर्घटना​ में ट्रैवल बस के पलटने की घटना प्रकाश में आयी है, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं​|​​ घटना बीती रात 24 अप्रैल 2023 की रात नौ बजे की है।

Google News Follow
पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक निजी बस भीषण ​दुर्घटना​ में ट्रैवल बस के पलटने की घटना प्रकाश में आयी है, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं​|​​ घटना बीती रात 24 अप्रैल 2023 की रात नौ बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुणे से सोलापुर के रास्ते तेलंगाना जा रही एक निजी ट्रैवल बस के पलट ​गयी है​|​​ प्रारंभिक जानकारी मिली है कि बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार हैं। ​इस​ घटना से​ यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
​​
​​दुर्घटना​ ​की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पुणे से सोलापुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक ठप हो गया है​|​​ बस को ढाबे के पास रोक दिया गया। ढाबे पर खाना खाने के बाद सभी बस में लौट गए। उसके बाद बस को कोई और चला रहा था।
​​इस दौरान ​बस ​की​ गति काफी​ तेज थी। ​अन्तोगत्वा ​मुंबई से तेलंगाना जा रही यह तेज रफ्तार बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ​के​ अनुसार​ बस सवारियों से खचाखच भरी थी। इस हादसे में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्री मौके पर हैं।
​यह भी पढ़ें-​

बिहार-मध्य प्रदेश में फिर PFI सक्रिय?, एनआईए का बड़ा एक्शन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें