34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में सड़क हादसे में 28 हजार 411 लोगों की गई जान...

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 28 हजार 411 लोगों की गई जान  

उपमुख्यमंत्री ने फडणवीस बताया कि प्रदेश में साल 2021 में 29 हजार 477 और साल 2022 में 33 हजार 69 सड़क हादसे हुए हैं।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में साल 2021 और साल 2022 में सड़क हादसे में 28 हजार 411 लोगों की मौत हुई है। विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी।

भाजपा के सदस्य प्रसाद लाड ने सड़क हादसे को कम करने के लिए उठाए जाने वाले कदम को लेकर सवाल पूछा था। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में साल 2021 में 29 हजार 477 और साल 2022 में 33 हजार 69 सड़क हादसे हुए हैं। सड़क हादसे के कारण साल 2021 में 13 हजार 528 और साल 2022 में 14 हजार 883 लोगों की मौत हुई है।

इसी बीच उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 1 हजार 4 ब्लैक स्पॉट चिन्हित करके सड़क हादसों का विश्लेषण किया जा रहा है। इन ब्लैक स्पॉट पर तत्काल, अल्प और दीर्घ अवधि का उपाय योजना की जा रही है। इसके अलावा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक राज्य, एक ई चलान परियोजना शुरू की गई है।

 ये भी पढ़ें 

Delhi Liquor Scam: सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED रिमांड 5 दिन और बढ़ी

तो क्या महाराष्ट्र के अवैध साहूकारों के खिलाफ होगी कार्रवाई? डिप्टी CM सख्त

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,977फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें