28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमंजू लोढ़ा को महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार

मंजू लोढ़ा को महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार

Google News Follow

Related

मुंबई। समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री श्रीमती मंजू लोढ़ा को महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों से राजभवन में दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राज्यमंत्री सुबोध सावजी तथा डॉ. राहुल सुबोध सावजी की संस्था सपना सुबोध सावजी चेरेटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री मंजू लोढ़ा के साथ पद्मश्री डॉ. अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक व राज्यमंत्री गोवर्धन शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप वांदरे, डॉ. प्रवीण कहले, एम.आई.टी. ग्रुप के मनैजिंग ट्रस्टी,  राहूल करड़, डॉ. राहुल पंड़ित, डॉ. कॉ. राजेश अधाउ एस.एम., भारतीय पहलवान व अभिनेता संजीत कुमार उर्फ संग्राम सिंह, अभिनेता श्री रवि दूबे, अभिनेता श्री अनुप सोनी, सुप्रसिद्ध गायक हरिहरन, सुदेश भोसले, लोकमत ग्रुप के संपादक  विजय बाविस्कर, हॉकी खिलाड़ी मार्विन फर्नाड़िस, डॉ अमजद खान पठान, डॉ. राहुल पंड़ित, डॉ वृशाली माने सहित अनेक गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

मंजू लोढ़ा को यह सम्मान चिकित्सा समाज-कार्य के लिये दिया गया है। उन्होंने लोढ़ा फाउंडेशन के माध्यम से कोरोना काल में कोरोना केअर सेंटर के माध्यम से अनेक लोगों को चिकित्सा सहायता पहूंचायी। वर्तमान में चलित वाहन के मध्यम से टीकाकरण कार्य हो रहा है। साथ ही लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा नियमित रूप से चलित स्वास्थ्य जांच केन्द्र संचालित हो रहा है, जिसमें कुशल महिला चिकित्सकों तथा नर्सों द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवायी जा रही है। श्रीमती मंजू लोढ़ा ने अनेक महिलाओं को मेमोग्राफी की सुविधा तथा सहायता उपलब्ध करवायी है। महिलाओं को मेमोग्राफी के इस कार्य के लिये इन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सम्मान से डॉ आडवाणी द्वारा सम्मानित किया गया था। मंजू लोढ़ा ने इस सम्मान के लिए कार्यक्रम के आयोजक पूर्व राज्यमंत्री श्री सुबोध सावजी तथा डॉ. राहुल सुबोध सावजी को धन्यवाद दिया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें