31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद :कोल्हापुर जिले में आज से धारा 144 !

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद :कोल्हापुर जिले में आज से धारा 144 !

कर्फ्यू का आदेश महाविकास अघाड़ी के कर्नाटक सरकार विरोधी सीमा मुद्दे पर आंदोलन और ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर लगाया गया है।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद एक बार फिर भड़क गया है। इस पृष्ठभूमि में कोल्हापुर जिले में आज से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है| कोल्हापुर में 15 दिनों तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। साथ ही जुलूसों और सभाओं पर भी रोक रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कर्फ्यू का आदेश महाविकास अघाड़ी के कर्नाटक सरकार विरोधी सीमा मुद्दे पर आंदोलन और ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर लगाया गया है। कोल्हापुर जिले में 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक कर्फ्यू के आदेश लागू रहेंगे। महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 37 की उप-धाराओं (1)ए से एफ और धारा 37(3) के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

जिले के महाविकास अघाड़ी नेताओं ने महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद और छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान के खिलाफ शनिवार (10 दिसंबर) को कोल्हापुर स्थित शाहू समाधि स्थल पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है| सीमा पर रहने वालों पर कर्नाटक सरकार के अत्याचारों पर चर्चा के लिए माविआ नेताओं की बैठक हुई| बैठक में एनसीपी नेता हसन मुशरीम, कांग्रेस के सतेज पाटिल, जयश्री जाधव, शिवसेना के संजय पवार सहित माविआ नेताओं ने भाग लिया।

इस बीच आज महाराष्ट्र के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं| महाराष्ट्र के भाजपा सांसद आज सुबह मोदी से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे| भाजपा सांसद सीमा मुद्दों और राज्यपाल के बयानों की आलोचना करेंगे| इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दो अन्य राज्यों के सांसदों से भी बातचीत करेंगे|
यह भी पढ़ें-

​रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप: टीसी के सिर पर गिरा हाई वोल्टेज तार​ ​​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें