36 C
Mumbai
Friday, March 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारी बारिश के कारण रायगढ़ बाढ़ की चपेट में; महाड, रोहा, पाली,...

भारी बारिश के कारण रायगढ़ बाढ़ की चपेट में; महाड, रोहा, पाली, नागोठाणे में बाढ़ की स्थिति

रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है| सह्याद्रि के घाट रेंज में भारी बारिश हो रही है| इससे रायगढ़ जिले में नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है| कुंडलिका, सावित्री, अंबा नदियां खतरे के निशान को पार कर गयीं|

Google News Follow

Related

अलीबाग-रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण सावित्री, कुंडलिका, अंबा नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। इसके चलते महाड, रोहा, पाली, नागोठाणे में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है|पातालगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को छूने वाली है|इसी पृष्ठभूमि में जिला कलेक्टर किशन जावले ने जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है|

रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है|सह्याद्रि के घाट रेंज में भारी बारिश हो रही है|इससे रायगढ़ जिले में नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है| कुंडलिका, सावित्री, अंबा नदियां खतरे के निशान को पार कर गयीं| महाड क्षेत्र महाबलेश्वर, पोलादपुर और रायगढ़ घाटियों में भारी बारिश से प्रभावित हुआ। इसके कारण महाड शहर के सुकत गली, नाटे खिंड, मच्छी मार्केट समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है|

कुंडलिका नदी पिछले दो दिनों से लगातार चेतावनी स्तर पर बह रही थी। गुरुवार की रात करीब दो बजे तीन खतरे के निशान को पार कर गये| इससे कोलाड, गोवा, रोहा शहरों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया| सुबह करीब छह बजे अंबा नदी खतरे के निशान को पार कर गयी| इसके कारण नागोठाणे शहर के बस स्टेशन, मछली बाजार, बाजार क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया|

खोपोली, खालापुर, अप्टा इलाके, लोनावाला और खंडाला इलाके में भारी बारिश हुई। सुबह 8 बजे पातालगंगा नदी चेतावनी स्तर को पार कर गई। इसके चलते खोपोली शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई| वाकन पाली मार्ग पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है| तम्हानी घाट पर भूस्खलन के कारण कोलाड पुणे मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है|जिले में भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-

कनाडाई हिंदू सांसद को खालिस्तानियों की धमकी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें