27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: बारिश ने मचाई तबाही,138 लोगों की गई जान

Maharashtra: बारिश ने मचाई तबाही,138 लोगों की गई जान

Google News Follow

मुंबई। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से रायगढ़ जिला बुरी तरह प्रभावित है, जहां महाड के केवल तलाई गांव में ही लैंडस्लाइड से करीब 49 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं दर्जनों लापता हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को बाढ़ प्रभावित महाड का जायजा लेने जाएंगे। राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में भारी बारिश और मानसून से संबंधित हादसों के कारण अब तक कम से कम 138 लोग मारे गए हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में तलाई गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण अबतक 49 लोगों की मौत हो गई है।

भूस्खलन की इस घटना में अब भी 47 लोग लापता हैं और 12 घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। इधर, मलबे में फंसे लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है और माना जा रहा है कि मौत के आंकड़ों में अभी और इजाफा होगा। महाराष्ट्र में अबतक 9 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। फिलहाल, राज्य में लोगों को बारिश से कोई राहत मिलती नहीं नजर आ रही है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो पहले से बारिश से सराबोर हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें