Maharashtra SSC Exams 2022: आज शुरू बोर्ड की परीक्षाएं, जारी गाइड लाइंस

ज्यादातर परीक्षाएं पहली शिफ्ट यानी सुबह 10.30 बजे से होंगी| समय से पहले एग्जाम हॉल पहुंच जाएं| अगर अब तक एडमिट कार्ड न लिया हो तो जल्दी से डाउनलोड कर लें, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा|

Maharashtra SSC Exams 2022: आज शुरू बोर्ड की परीक्षाएं, जारी गाइड लाइंस

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गयी हैं| बोर्ड ने परीक्षा के पहले कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके बारे में स्टूडेंट्स को जरूर पता होना चाहिए|15 मार्च से सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है|परीक्षाएं ऑफलाइन करायी जाएंगी, जिनके बारे में कोई भी डिटेल जानने के लिए आप महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर mahahsscboard.in जा सकते हैं| यह परीक्षा 15 मार्च से शुरू होकर 04 अप्रैल 2022 तक यह चलेंगी|

इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादातर परीक्षाएं पहली शिफ्ट यानी सुबह 10.30 बजे से होंगी| समय से पहले एग्जाम हॉल पहुंच जाएं| अगर अब तक एडमिट कार्ड न लिया हो तो जल्दी से डाउनलोड कर लें, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा| जो परीक्षाएं पहली शिफ्ट में नहीं होंगी वे दूसरी ​​शिफ्ट में तीन बजे से होंगी|

इन गाइडलाइंस का करें पालन – सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाना है| अंतिम मिनट भीड़ से बचने की पूरी कोशिश करें| हॉल टिकट संभालकर पहले ही रख लें, बिना इसके परीक्षा नहीं दे पाएंगे| इस बार बोर्ड ने एक कक्ष में 25 से ज्यादा छात्रों को बैठने की अनुमति नहीं दी है|इसलिए हॉल में प्रवेश करने से पहले अपना सिटिंग अरेंजमेंट जरूर देख लें|

परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइ फोन, टेबलेट्स आदि ले जाना प्रतिबंधित किया गया है| इन्हें घर पर ही छोड़ जाएं| कोविड गाइडलाइंस का भी पालन करें. मास्क साथ लेने से लेकर सेनिटाइजर कैरी करने तक हर बात का ध्यान रखें|

यह भी पढ़ें-

Maraharashtra Board Exa.: केमिस्ट्री का पेपर लीक नहीं हुआ! ,वर्षा गायकवाड ने दी सफाई

Exit mobile version