30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र की 608 ग्राम पंचायतों में 18 सितंबर को मतदान

महाराष्ट्र की 608 ग्राम पंचायतों में 18 सितंबर को मतदान

सीधे चुने जाएंगे सरपंच

Google News Follow

महाराष्ट्र के 17 जिलों की 51 तहसीलों की 608 ग्राम पंचायतों में सदस्य सहित सरपंच पद के चुनाव के लिए  18 सितंबर 2022 वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। मतों की गणना 19 सितंबर को की जाएगी। शिंदे सरकार द्वारा नियमों में बदलाव के बाद अब  सरपंच का चुनाव सीधे जनता के मतदान से होगा।इसके पहले राज्य की ठाकरे सरकार ने सरपंच का चुनाव ग्राम पंचायत सदस्यों के बीच से कर दिया था।  जिन जिलों की ग्राम पंचायतों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें नाशिक जिले की 89, अहमदनगर जिले की 45, नंदुरबार जिले की 149, धुले की 33 और जलगांव जिले की 13 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सरपंच पद का सीधा चुनाव होने से ग्राम पंचायत में चुनावी रंग चढ़ता जा रहा है।

मदान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 17 मई 2022 के आदेश के अनुसार बारिश से कम प्रभावित होने वाली 51 तहसीलों में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। संबंधित जिला कलेक्टरों को आदेश दिया गया है कि चुनाव कार्यक्रम के किसी भी चरण में भारी बारिश या बाढ़ की स्थिति जैसी कोई प्राकृतिक आपदा होने पर तत्काल राज्य चुनाव आयोग को तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

 

घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार संबंधित तहसीलदार 18 अगस्त को चुनाव नोटिस जारी करेंगे। नामांकन पत्र 24 अगस्त से 1 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। 27, 28 और 31 अगस्त, 2022 को सरकारी अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 2 सितंबर को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 6 सितंबर अपराह्न 3 बजे तक है। मतदान 18 सितंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। मतों की गिनती 19 सितंबर को होगी।

ये भी पढ़ें 

जल्द शुरू होगा मेट्रो-3 का ट्रायल    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें