30 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: खजाने के लिए पति ने पत्नी की बलि देने की कोशिश,...

महाराष्ट्र: खजाने के लिए पति ने पत्नी की बलि देने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र में एक पति द्वारा छिपे खजाने के लिए पत्नी की बलि देने की कोशिश की। यह घटना  जलाना जिले के जफराबाद तहसील की है। इस मामले में पुलिस ने महिला तांत्रिक,एक अन्य आरोपी और महिला के पति को गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी था। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में मौजे डोंगांव गांव में हुई घटना के सिलसिले में एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पत्नी द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान संतोष पिंपले (40), जीवन पिंपले, दोनों निवासी डोंगांव के रूप में हुई है।

महिला तांत्रिक राज्य के बुलढाणा जिले के देउलगांव राजा तहसील की रहने वाली है। संतोष को शराब पीने की आदत थी। पुलिस निरीक्षक रवींद्र ठाकरे ने कहा कि वह अपना ज्यादातर समय गांव के श्मशान घाट के आसपास बिताता था और अपनी पत्नी से कहता था कि उसे जल्द ही कोई छिपा हुआ खजाना मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि ’22 सितंबर की रात, संतोष छिपे हुए खजाने को खोजने के लिए एक महिला तांत्रिक को अपने घर ले आया। उसने कुछ अनुष्ठान किए। अगले दिन, संतोष ने अपनी पत्नी सीमा से कहा कि वह खजाने को खोजने के लिए उसे मानव बलि के रूप में पेश करने जा रहा है।
उसने उस पर कुछ अनुष्ठान करना शुरू कर दिया, और जब उसने विरोध किया, तो उसने उसे पीटा। बाद में महिला ने कुछ ग्रामीणों को अपने पति के गलत इरादों के बारे में बताया, जिन्होंने उसके पिता के साथ पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।  वही , पुलिस निरीक्षक ठाकरे ने कहा आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें