22 C
Mumbai
Saturday, February 1, 2025
होमन्यूज़ अपडेट‘सनातन धर्म: सभी विज्ञानों का सच्चा स्रोत’ के मराठी संस्करण का मुख्यमंत्री...

‘सनातन धर्म: सभी विज्ञानों का सच्चा स्रोत’ के मराठी संस्करण का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों विमोचन!

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को मेघदूत बंगले में ‘सनातन धर्म: सभी विज्ञानों का सच्चा स्रोत’ के मराठी संस्करण का विमोचन किया। बता दें की विवान कारुलकर द्वारा लिखित यह पुस्तक पहले ही अंग्रेजी और हिंदी संस्करणों में प्रकाशित हो चुकी है। वहीं इसका मराठी भाषा का संस्करण मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा जारी किया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री को ‘सनातन धर्म: सभी प्रौद्योगिकियों के सच्चे स्रोत’ नामक पुस्तक भी भेंट की गई।

इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति एवं कारुलकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रशांत कारुलकर तथा उनकी पत्नी एवं प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष शीतल कारुलकर भी उपस्थित थीं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजय धाकरस और शिवव्रत महापात्रा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने विवान के प्रयासों की सराहना कर उसे शुभकामनाएं दीं है। मुख्यमंत्री ने विवान से बातचीत की और उनसे इस पुस्तक के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के एक बालक द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने के लिए विवान को बधाई दी तथा भविष्य में ऐसी किसी भी अवधारणा के लिए उसे हर संभव सहायता प्रदान करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की।

बता दें की विवान ने यह पुस्तक 16 वर्ष की आयु में लिखी थी, और इतनी कम आयु में उनके द्वारा किया गया शोध कार्य, सभी क्षेत्रों में सराहा जा रहा है। यह पुस्तक तीन अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित हुई है। अब प्रौद्योगिकी पर उनकी पुस्तक अंग्रेजी में भी उपलब्ध है, जिसकी एक प्रति मुख्यमंत्री को भी भेंट की गई।

इस पुस्तक को देश-विदेश में काफी सराहना मिली है। विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने विवान की पुस्तक की प्रशंसा कर उसे प्रोत्साहित किया है।

इस पुस्तक में विवान ने तर्क दिया है कि वेदों में जो लिखा है, वही आज का विज्ञान है। अपनी किताब के ज़रिए विवान ने उन लोगों को जवाब दिया है जो यह ग़लतफ़हमी फैलाकर दावा करतें है की विज्ञान और सनातन धर्म का आपस में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने लेखन के ज़रिए यह भी दिखाया है कि नई पीढ़ी विज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी सकारात्मक नज़रिए से देखती है।

यह भी पढ़ें:

इजरायल द्वारा यमन पर हमलों की कर रहें थे आलोचना, UN सचीव को लोगों ने दिखाया आइना!

इजराइली हमले में बाल-बाल बचे WHO के चीफ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस !

Tamilnadu: के.अन्नामलाई ने खुद पर ही बरसाए कोड़े, 48 दिनों तक रखेंगे उपवास !

हरियाणा के गुरुग्राम में एसजीटी विश्वविद्यालय में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पुस्तक द “सनातन धर्म: ट्रू सोर्सेज ऑफ ऑल टेक्नोलॉजीज” का विमोचन समारोह आयोजित किया गया था। इस पुस्तक का विमोचन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस. सोमनाथ, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी इनकी उपस्थिति में ‘भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम के शोधार्थियों के राष्ट्रीय सम्मेलन, विविभा 2024’ कार्यक्रम में किया गया था।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,206फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
227,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें