27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमायानगरी: मुंबई में जारी है भारी बारिश, राज्य के कई जिलों में...

मायानगरी: मुंबई में जारी है भारी बारिश, राज्य के कई जिलों में IMD का अलर्ट

Google News Follow

मुंबई। मुंबई फिर भारी बारिश से बेहाल है। कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रायगढ़ और पुणे सहित महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई निचले भागों में पानी भर गया है। बीते दिनों मुंबई में दीवार और मकान ढहने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि रविवार को दीवार गिरने और चट्टान खिसकने से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक कोंकण, गोवा और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। 24 जुलाई को पूर्व और आसपास के मध्य भारत में व्यापक रूप से भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मुंबई में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने कहा है कि यह बहुत संभावना है कि पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सतारा में अत्यधिक बारिश होगी। मौसम कार्यालय ने कहा कि अत्यधिक भारी वर्षा का मतलब 24 घंटों में 204.5 मिमी से ज्यादा बारिश है। बारिश के लिए रेड अलर्ट का मतलब है कि अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को निकालने और बचाव दल तैनात करने जैसे काम करने की जरूरत पड़ती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें