25 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमेदोहर गुग्गुलु: मोटापे का काल है ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, लिवर से लेकर...

मेदोहर गुग्गुलु: मोटापे का काल है ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, लिवर से लेकर जोड़ों के दर्द तक में लाभकारी

Google News Follow

Related

देश में मोटापा एक बड़ी समस्या बन चुकी है और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को इसे लेकर सजग कर चुके हैं। मोटापा एक सामान्य वजन बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि कई खतरनाक बीमारियों की जड़ भी है। यह शरीर को कमजोर और रोगी बना देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में मोटापे का समाधान है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

मेदोहर गुग्गुलु न केवल शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करके उसे घटाता है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित करता है। मेदोहर गुग्गुलु मुख्यत: गुग्गुल वृक्ष की गोंद से लिया जाता है और इसमें अन्य जड़ी-बूटियों को मिलाकर मेदोहर गुग्गुलु तैयार होता है, जिसे मोटापे के अलावा कई अन्य बीमारियों में भी काम लिया जाता है।

मेदोहर गुग्गुलु में हरड़, बहेड़ा, सोंठ, काली मिर्च, पिप्पली, विडंग, चित्रकमूल और नागरमोथा जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी जड़ी-बूटियां मिलकर शरीर को कई तरह के लाभ देती हैं। जैसे हरड़, बहेड़ा और आंवला मिलकर पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को कम करते हैं और पेट की पाचन शक्ति को भी बढ़ाते हैं। वहीं त्रिकटु फैट मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति को बढ़ाने और पेट साफ करने में भी सहायक है।

अब जानते हैं कि मेदोहर गुग्गुलु का सेवन शरीर को कितने फायदे पहुंचा सकता है। मेदोहर गुग्गुलु मुख्यत शरीर के वजन को नियंत्रित करता है और पेट और जांघों की चर्बी को कम करने में मदद करता है। सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो इसके दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते हैं।

दूसरा, ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करने में मदद करता है। ट्राइग्लिसराइड्स में पाई जाने वाली वसा रक्त को दूषित करती है और उसे गाढ़ा भी बनाती है। ऐसे में हृदय से जुड़े रोगों का जोखिम बढ़ जाता है।

अगर घुटनों में दर्द या कमर दर्द की परेशानी है तो मेदोहर गुग्गुलु दर्द निवारक की तरह काम करता है. क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये शरीर के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा अगर फैटी लिवर की परेशानी है तो भी ये असरकारक है। ये लिवर पर जमा फैट को काटने का काम करता है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान का निवेश संकट गहराया, बड़े वादों के बावजूद निवेश लाने में नाकाम रहा SIFC

4000 ब्रेल पुस्तकों के साथ यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय

ऊर्जा सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि, एचपीसीएल आरयूएफ से आत्मनिर्भर भारत का सपना : हरदीप पुरी! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें