27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र के एमटीडीसी गेस्ट हाउस में मिलेंगे ये लजीज व्यंजन ...

महाराष्ट्र के एमटीडीसी गेस्ट हाउस में मिलेंगे ये लजीज व्यंजन      

सेहत को मिलेगा लाभ

Google News Follow
कभी गरीबों के पेट का सहारा बनने वाले मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी व कोदो जैसे जैसे मोटे अनाज अब अमीरों को भी भाने लगे हैं। बदलते वक्त ने गेहूं और धान के मुकाबले मोटे अनाजों की हैसियत बढ़ा दी है। खाद्य और कृषि संगठन ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने को मंजूरी दी है। इसी के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई पर्यटन विकास निगम के गेस्ट हाउसों में मोटे अनाज से तैयार भोजन उपलब्ध होगा। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को “पौष्टिक अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष” घोषित किया है। महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) राज्य भर के पर्यटक आवासों में मोटा अनाज उत्सव आयोजित करेगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में ऑनलाइन किया गया।
मोटा अनाज से तैयार भोजन मिलेगा: पर्यटन मंत्री श्री लोढ़ा ने कहा कि एमटीडीसी के गेस्ट हाउस में अब बाजरी, ज्वार की गर्म रोटी, लहसुन की चटनी और अनाज से बनी विभिन्न खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। गेस्ट हाउस में पौष्टिक अनाज आधारित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश प्रबंधन को दिये गये हैं। पर्यटन मंत्री श्री लोढ़ा ने कहा कि पौष्टिक अनाज वर्ष के अवसर पर राज्य में पोषक अनाज फसलों का क्षेत्रफल एवं उत्पादन बढ़ाने तथा इन फसलों के स्वास्थ्य महत्व एवं आहार उपयोग में वृद्धि के लिये व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की जा रही है। इसके तहत राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को महाराष्ट्र राज्य के पोषक अनाजों से अवगत कराकर उनके आहार में उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये गतिविधियां पूरे साल महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के माध्यम से राज्य और राज्य के बाहर आयोजित की जाएंगी। एमटीडीसी के माध्यम से महाराष्ट्र ‘बाजरा मिशन’ के तहत मंत्रालय के त्रिमूर्ति परिसर में मोटे अनाज से तैयार भोजन के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक हॉल स्थापित किया गया है और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सीरियल फूड फेस्टिवल, दिल्ली हाट में पौष्टिक अनाज की बिक्री, औरंगाबाद में पर्यटक आवास में हुर्दा महोत्सव, भंडारदरा में नचनी महोत्सव, नासिक में ग्रे पार्क, महाबलेश्वर में एमटीडीसी रेस्तरां, अजिंठा फुट हिल, लोनार, बोधलाक्सा, अंगूर पार्क, तारकरली के एमटीडीसी गेस्ट हाऊस में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें 

 

Income Tax:​ ​7 लाख तक की इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स​ !​

​शिक्षा बजट 2023: शिक्षा मंत्रालय हुआ मालामाल​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें