30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमोहित कंबोज मानहानि मामले में मंत्री मलिक को लेनी पड़ी जमानत

मोहित कंबोज मानहानि मामले में मंत्री मलिक को लेनी पड़ी जमानत

Google News Follow

मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक को मानहानि के एक मामले जमानत दे दी। मानहानि का यह मामला भाजपा नेता मोहित कम्बोज भारतीय ने दायर किया है। मझगांव मजिस्ट्रेट अदालत ने 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर मलिक को जमानत दी।

अदालत ने इस महीने की शुरूआत में भारतीय की आपराधिक मानहानि शिकायत पर मलिक को नोटिस जारी किया था। भारतीय ने आरोप लगाया है कि राकांपा नेता ने पिछले महीने एक क्रूज जहाज पर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी के बाद उनकी और उनके एक करीबी रिश्तेदार की मानहानि की।

मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में भारतीय ने दावा किया था कि मलिक ने एनसीबी के छापे और बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों की गिरफ्तारी पर नौ अक्टूबर को संवाददाता सम्मेलन कर इरादतन उनका (भारतीय का) और उनके करीबी रिश्तेदार रिषभ सचदेव की मानहानि की थी। उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 एवं 500 (मानहानि) के तहत कथित अपराध करने को लेकर मलिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अदालत इस मामले में अब 30 दिसंबर को आगे सुनवाई करेगी।

ये भी पढ़ें

मंत्रियों का भ्रष्टाचार छुपाने चर्चा से भाग रही ठाकरे सरकार: देवेंद्र फडणवीस 

ठाणे के वृद्धाश्रम में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें