31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनहीं मिल सकी मंत्री परब को राहत

नहीं मिल सकी मंत्री परब को राहत

भूमि को गैर-कृषि जमीन में परिवर्तित करने का आदेश रद्द 

Google News Follow
रत्नागिरि जिले के अधिकारियों ने कृषि भूमि के एक टुकड़े को गैर-कृषि भूमि में परिवर्तित करने का अपना पिछला आदेश रद्द कर दिया है, जिस पर महाराष्ट्र के मंत्री एवं शिवसेना नेता अनिल परब ने कथित तौर पर एक रिजॉर्ट बनाया है। रत्नागिरी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शिंदे के छह दिसंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि 2017 की अधिसूचना (कृषि भूमि को गैर-कृषि भूमि में बदलने) रद्द कर दी गई है।
आदेश में अनिल परब के नाम का जिक्र नहीं किया गया, जो महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री हैं। भाजपा के नेता किरीट सोमैया ने बुधवार को रत्नागिरि के अतिरिक्त जिला कलेक्टर के छह दिसंबर के आदेश की प्रति ट्विटर पर साझा की। सोमैया ने पहले परब पर अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके तटीय रत्नागिरि जिले के दापोली तहसील के मुरुद गांव में कृषि भूमि को गैर-कृषि भूमि में परिवर्तित करने और उस पर एक रिर्जार्ट बनाने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पर महाराष्ट्र के मंदिरों में होगा उत्सव

ओबीसी आरक्षण बगैर चुनाव न कराने की मांग को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे BJP नेता 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें