27.2 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकमीशनखोरों ने किया मुंबई का बेड़ागर्क

कमीशनखोरों ने किया मुंबई का बेड़ागर्क

भाजपा लाएगी बदलाव

Google News Follow

Related

भाजपा के उत्तर भारतीय चेहरा व विधायक राजहंस सिंह ने कहा है कि अबकी बार मुंबई का महापौर भाजपा का ही बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि, मुंबई शहर का विकास करना है तो भाजपा को सत्ता में लाना ही होगा। भाजपा ही लोगों को गड्ढा मुक्त सड़क दे सकती है। हर काम में कमीशन खाने वालों ने इस शहर का बेड़ा गर्क कर दिया है।

भाजपा विधायक ने कहा कि शहर का विकास भाजपा ही कर सकती। टक्का लेने वालों ने शहर का सत्यानाश कर रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रात दो-दो, तीन-तीन बजे मुंबई मेट्रो के काम का मुआयना करते थे, तब जाकर मेट्रो ने रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन जब से महाविकास अघाड़ी सरकार बनी है तब से मेट्रो का काम आगे बढ़ ही नहीं पाई। जो फडणवीसजी छोड़कर गए आज भी वहीं पर है।

गारेगांव के आरे कॉलोनी में भाजपा की तरफ से पूर्व नगरसेवक मुरजी पटेल ने बाटी-चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक राजहंस सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि “मुंबई महानगरपालिका में उत्तर भारतीय समाज भाजपा को वोट देकर भाजपा का महापौर बनाऐ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का नारा है “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास।” मुंबई महानरपालिका में भाजपा का महापौर लाने के लिए सभी उत्तर भारतीय मदत करे, क्योंकि हम सभी को,  उत्तर भारतीय समाज को मुंबई में आदरणीय देवेंद्रजी फडणवीस जी ने मान, सन्मान और सुरक्षा दिया। मुंबई शहर को यहां तक पहुचाने में सभी समाज का योगदान रहा है। उसमें उत्तर भारतीयों की भी बड़ी भूमिका रही है। आज मुंबई हम सभी की कर्मभूमि है।


योगी जी को सत्ता फिर सौंपे

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करते हुए राजहंस सिंह ने कहा कि, 5 साल में ही यूपी बदल गई है क्योंकि का नेतृत्व भाजपा के योगीजी कर रहे हैं। मुंबई में रहने वाले उत्तरभारतीय समाज योगीजी को जिताने का काम करें। अगर वे यूपी नहीं जा सकते तो कम से कम वहां रहने वाले परिचित, नात-रिश्तेदार, परिवार के सदस्यों को फोन कर भाजपा के उम्मीदवार को वोट देने की अपील करें।

कार्यक्रम के आयोजक मुरजी पटेल, मुंबई भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय, वरिष्ठ नगरसेवक कमलेश यादव, पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें 

क्या वाइन पीकर ड्राइविंग करना ठीक है, मुंबई पुलिस का मिला ये जवाब

मनपा चुनाव की शुरू हुई हलचल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,950फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें