29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबृजभूषण के साथ पवार परिवार की तस्वीर जारी कर मनसे ने साधा...

बृजभूषण के साथ पवार परिवार की तस्वीर जारी कर मनसे ने साधा निशाना

Google News Follow

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के अयोध्या दौरा रद्द होने को लेकर पार्टी ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधा है। मनसे प्रवक्ता ने राज के अयोध्या दौरे का विरोध करने वाले यूपी के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ शरद पवार और सुप्रिया सुले की फोटो जारी की।

इसके जवाब में एनसीपी की तरफ से पवार का हाथ पकड़े राज ठाकरे की तस्वीर जारी की गई। प्रदेश एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक किसी ने राज ठाकरे की मदद नहीं की इस वजह से उन्हें अयोध्या दौरा रद्द करना पड़ा।

जबकि गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मनसे द्वारा जारी फोटो को लेकर कहा कि श्री पवार लंबे समय से कुश्ती संगठन के अध्यक्ष हैं, भाजपा सांसद सिंह भी कुश्ती संगठन के पदाधिकारी हैं। मनसे ने जो फोटो जारी की है वह कुश्ती संगठन के कार्यक्रम की तस्वीर है। इसके राजनीतिक अर्थ नहीं निकाल जाने चाहिए। गौरतलब है की पिछले दिनों राज ठाकरे ने पुणे की सभा में कहा था की मेरे अयोध्या दौरे में महाराष्ट्र से ही अड़चन पैदा की गई। दौरे का विरोध करने वालों को यही से रसद पहुचाई गई है। तब से एनसीपी अध्यक्ष राज ठाकरे मनसे के निशाने पर हैं।

ये भी पढ़ें 

कुतुब मीनार ​​मामला : पूजा की अर्जी पर 9 जून को ​होगा​​ फैसला

दुल्हन ने दिखाई हिम्मत: गंजा दूल्हा से शादी करने से किया इंकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें