27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज ठाकरे 17 सितंबर से महाराष्ट्र जोड़ो दौरे पर

राज ठाकरे 17 सितंबर से महाराष्ट्र जोड़ो दौरे पर

विदर्भ से शुरू करेंगे दौरा

Google News Follow
राज्य की ठाकरे सरकार जाने के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं। राज 17 सितंबर से महाराष्ट्र दौरा शुरू करेंगे। उनका दौरा विदर्भ से शुरू होगा। राज इस दिन मुंबई से नागपुर के लिए रवाना होंगे।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इसी दिन राज ठाकरे मुम्बई से नागपुर ट्रैन से जाएंगे।राज ठाकरे नागपुर में अपनी पार्टी के कार्यक्रताओं और आम जनता से मिलेंगे,कुछ जनसभाएं भी करेंगे। 20 सितंबर को राज ठाकरे नागपुर से चंद्रपुर जिले के लिए रवाना होंगे। वहां से अमरावती पहुंच कर स्थानीय आदिवासी नागरिकों से मुलाकात करेंगे। विदर्भ के बाद राज ठाकरे मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महारास्ट्र और कोंकण का भी दौरा करेंगे।

 राज ठाकरे ” महारास्ट्र जोड़ो ” की अपनी इस यात्रा के दौरान नए कार्यक्रताओं को सदयस्ता दिलाने, नई कार्यकारणी गठित करने, जिला स्तर के पदाधिकारियों से मिलने और आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने और उन समस्याओं को सीएम एकनाथ शिन्दे तक पहुंचाने का काम करेंगे। हाल के दिनो मे राज ठाकरे की भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री शिंदे से करीबी बढ़ी है। पिछले दिनों भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने राज से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री शिंदे भी राज के घर गणेश दर्शन के लिए गए थे। उसके बाद मंगलवार को राज ठाकरे भी सपरिवार शिंदे के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें

​शिंदे और मनसे गठबंधन पर आदित्य ठाकरे की तीखी प्रतिक्रिया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें