दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कथित तौर पर इज़राइल के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी देती दिखाई दे रही है। यह प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनई की कथित हत्या की खबरों के बाद आयोजित किया गया था।
वीडियो में महिला एक पत्रकार से बातचीत के दौरान कहती सुनाई देती है कि वह “किसी से नहीं डरती।” वह यह भी दावा करती है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुमति दें तो वह ईरान जाकर स्वयं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कर देगी। वीडियो में वह अपने समुदाय के वर्षों से संघर्ष करने की बात भी करती है और हालिया घटनाक्रम पर नाराज़गी जताती है।
मोदी इजाजत दे ईरान लड़ने जाऊंगी
अपने साथ भीम आर्मी को भी लेकर जानामोदीजी यही मौका हे यहां से भगा दो इन्हें 😂 pic.twitter.com/yqyl8Odmo7
— Mahendra Bahubali 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) March 2, 2026
यह विरोध प्रदर्शन सीलमपुर के अलावा दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।
इसी क्रम में अखिल भारतीय शिया परिषद के सदस्यों ने जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारी काले कपड़ों में पहुंचे और मंच से शिया धर्मगुरुओं ने सभा को संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद” और “नेतन्याहू मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए।
फिलहाल इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही संबंधित महिला की पहचान सार्वजनिक रूप से सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच दिल्ली में हुए इन प्रदर्शनों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:
पश्चिमी एशिया के युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी का रुख
पीएम मोदी-मार्क कार्नी वार्ता, रक्षा सहयोग और व्यापार लक्ष्य तय!
ईरान ने अमेरिका–इज़राइल द्वारा परमाणु ठिकानों पर हमले का किया दावा



