31 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटपश्चिमी एशिया के युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी का रुख

पश्चिमी एशिया के युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी का रुख

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में दिया बयान

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पश्चिमी एशिया में सोमवार (2 मार्च) को युद्ध तेज होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहराया कि भारत ने वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए हमेशा संवाद और कूटनीतिक मार्ग का समर्थन किया है। उन्होंने मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया की वर्तमान घटनाएँ नई दिल्ली के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे विवादों का समाधान निकालने के लिए भारत ने हमेशा संवाद और कूटनीति के रास्ते पर जोर दिया है।”

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ को लेकर साझा वैश्विक चिंताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ को लेकर हमारी सोच समान है, क्योंकि ये केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए गंभीर चुनौतियाँ हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन खतरों से निपटने और वैश्विक शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है।

पीएम मोदी ने कहा, “वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए ऐसी समस्याओं से निपटने हेतु आपसी सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।” भारत की व्यापक विदेश नीति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक तनाव के समय में भी भारत की भूमिका स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा,“दुनिया भर में बढ़ते तनावों पर भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है। भारत ने लगातार शांति और स्थिरता का समर्थन किया है, और जब दो लोकतंत्र साथ आते हैं तो शांति का आग्रह और मजबूत होता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और क्षेत्र के देशों के संपर्क में है ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा, “हम क्षेत्र के सभी देशों के साथ मिलकर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।”

बता दें की रविवार (1 मार्च) को ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त सैन्य हमले में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी और उनके परिवार की मृत्यु की खबर सामने आई। इन हमलों के बाद इस्लामिक रिपब्लिक ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कई अरब देशों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए है। वहीं अमेरिका द्वारा हवाई हमलों और बमबारी में तेहरान में स्थित IRGC का मुख्यालय भी तबाह कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

बिरयानी की दूकान में डीप फ्रीज़र में छुपा रखी थी लाश; पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

होली : गुलाबी नगरी की रंगीन विरासत ‘गुलाल गोटे’, मुस्लिम कारीगरों से जुड़ी है परंपरा!

खामनेई के बाद अब इजरायल का अगला निशाना हिजबुल्लाह प्रमुख

यूएई व जॉर्डन में हुए हमलों पर ईरान के राजदूत किए गए तलब!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,316फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें