29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपुणे के औंध इलाके में बना मोदी का मंदिर! जानिए किसने और...

पुणे के औंध इलाके में बना मोदी का मंदिर! जानिए किसने और क्यों बनवाया

Google News Follow

पुणे। कार्य महान होता है, आदमी नहीं। पर अपने महान कार्यों के बलबूते अगर कोई पूजनीय हो जाए, तो ताज्जुब की बात नहीं, यह जनभावना का मामला है। पूजनीय भी इस स्तर पर कि लोग उसे भगवान के रूप में देखने लगते हैं और आस्था-श्रद्धा-प्रेरणा को केंद्र में रख मंदिर तक बना देते हैं। बिलकुल यही हुआ है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में। उनकी अनूठी कार्यशैली के देश-विदेश में करोड़ों की तादाद में मुरीद हैं। पुणे में ऐसे ही एक मुरीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया है।

बनवाने वाले का है वह मालिकाना भूखंड: यह मंदिर है पुणे के औंध इलाके में और इसे बनवाया है मयूर मुंडे नामक व्यक्ति ने। पुणे में बीते 20 साल से भाजपा से जुड़े मयूर ने औंध इलाके में जिस भूखंड पर यह मंदिर बनवाया है, वह उनका निजी व मालिकाना है। मयूर यह मंदिर बनवाने के बारे में बताते हैं, ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इसलिए हमने नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया है। ‘
गुजरात-तमिलनाडु में भी हैं मोदी के मंदिर: महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी का यह पहला मंदिर है। इससे पहले गुजरात के राजकोट सहित तमिलनाडु में भी स्थानीय लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंदिर बनवाए गए हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें