30 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटअब हर मंदिर पर सुनाई देगा ‘जय हनुमान ज्ञान गुणसागर...

अब हर मंदिर पर सुनाई देगा ‘जय हनुमान ज्ञान गुणसागर…

भाजपा नेता मोहित मंदिर के लिए बांट रहे लाउडस्पीकर

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद करने की मांग करने वाले भाजपा नेता मोहित कंबोज अब ‘हनुमान चालीसा’ के लिए मुफ्त लाउडस्पीकर बांट रहे हैं। कंबोज का दावा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मंदिरों के लिए लाउडस्पीकर देने के एलान के बाद अब तक 350 लोगों ने उनसे लाउडस्पीकर की मांग की है। मोहित ने अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद करने की मांग मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से पहले की थी।

कंबोज ने कहा है कि देशभर के मंदिरों के लिए हमारी तरफ से मुफ्त लाउडस्पीकर बांटे जा रहे हैं। इसके लिए मंदिर के पुजारी को मंदिर का विवरण भेजना होगा। अब तक 350 मंदिरों की तरफ से लाउडस्पीकर की मांग हुई है। उन्हें जल्द लाउडस्पीकर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके पहले मोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि देश की कई अदालतों ने अजान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। क्योकि इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले दिनों मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा था कि अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद नहीं हुआ तो हम लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजायेंगे। इसके बाद ‘अजान और लाउडस्पीकर’ को लेकर राजनीति गरमा गई।

ये भी पढ़ें

जाधव की बढ़ेंगी मुश्किलें: IT की कार्रवाई में मिली डायरी में दो और नए नाम 

किरीट सोमैया और नील सोमैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,305फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें