30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिंदे गुट का दावा जल्द विधायक और सांसद से खाली हो जायेगी...

शिंदे गुट का दावा जल्द विधायक और सांसद से खाली हो जायेगी उद्धव सेना 

सांसद प्रतापराव जाधव ने ठाकरे गुट के तीन सांसद और आठ विधायक शिंदे गुट में होंगे शामिल   

Google News Follow
ऐसा लग रहा है कि महाराष्ट्र का अगला चुनाव आते आते संजय राउत को छोड़कर उद्धव ठाकरे  की शिवसेना के सभी सांसद और विधायक शिंदे गुट में चले जाएंगे। इस बीच शिंदे गुट के सांसद प्रताप राव जाधव ने दावा कि है कि उद्धव ठाकरे के समर्थन में खड़े रहने वाले तीन सांसद और आठ विधायक उनका साथ छोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ये सभी विधायक और सांसद शिंदे गुट में शामिल होंगे। बता दें कि हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया था।

जाधव ने दावा किया कि महाराष्ट्र का अगला चुनाव आते आते उद्धव ठाकरे की शिवसेना पूरी तरह खाली हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सौ फीसदी यह बात सही है कि विधायक और सांसद उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने वाले हैं। सभी विधायक और सांसद हमारे सम्पर्क हैं। उनके विधानसभा या लोकसभा क्षेत्रों में कई काम रुका पड़ा या अटका हुआ है। उनका कहना है कि नेतृत्व की प्यार की वजह से वे लोग बेबस नजर आ रहे हैं।

जाधव ने इस दौरान ने संजय राउत पर हमला बोलते हुए कहा कि संजय राउत को मुंबई  नगर निगम का चुनाव जीत कर दिखाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि  हम लोग 15 से 20 लाख लोगों में जीत कर आते हैं। इसलिए उन लोगों से  हम लोग का गहरा संबंध है। अगर हम उनका काम नहीं करेंगे तो हमें उनके सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने संजय राउत को चुनौती देते हुए कहा कि वे एक चुनाव लड़कर और जीत कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुंबई नगर निगम का चुनाव होने वाला है। राउत मुंबई के किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें 

आफताब ने कोर्ट में कबूला जुर्म: ‘कहा- हां मैंने ही श्रद्धा को मारा डाला’ 

​”वो चाहे ना चाहे”, चाय का ठेला चलाऊंगा, ‘एम बेवफा चाय वाला’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें