28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमालवणी पैटर्न को समाप्त करे प्रशासन

मालवणी पैटर्न को समाप्त करे प्रशासन

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा तथा विधायक नितेश नारायण राणे ने आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर मुंबई- मालवणी पैटर्न पर स्थानीय प्रशासन द्वारा नरम रूख पर अपनाये जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने में अब तक विफल रही है। इस कारण वहां आज भी दलित हिन्दु परिवार घर छोड़कर पलायन को विवश है। विगत कई वर्षों से घुसपैठिया मुसलमान वहां अवैध रूप से बस रहे है तथा स्थानीय दलित हिन्दु परिवारों को ड़रा-धमकाकर परेशान कर पलायन करने को मजबूर कर रहें है। इस संबंध में दलित हिन्दु परिवार भी कई बार स्थानीय प्रशासन को कारवाई करने का निवेदन कर चुके है। फिर भी अब तक यह पुरी तरह से नहीं रूक पाया है। ऐसा क्यों हो रहा है। इसपर सख्त कदम उठाया जाये।

विधायक नितेश राणे ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि हाई कोर्ट के रोक के बावजूद भी वहां के मस्जिदों में लाउडस्पीकर क्यों लगा है। अभी तक लाउडस्पीकर हटाया क्यों नहीं गया। स्थानीय प्रशासन क्या कर रही है। किसके इसके इशारे पर असमाजिक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे तत्काल बंद किया जाये तथा स्थानीय असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाये। मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में पार्टी पुरी ताकत के साथ इन दलित हिन्दु परिवारों के साथ खड़ी है। किसी भी स्थिति में पलायन को स्वीकार नहीं किया जायेगा।इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा तथा विधायक नितेश राणे के साथ अनेक स्थानीय दलित हिन्दू परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,337फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें