29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai फर्जी डॉक्टर,फर्जी वैक्सीन! कांदिवली में नकली टीका लगाकर पांच लाख ठगने...

Mumbai फर्जी डॉक्टर,फर्जी वैक्सीन! कांदिवली में नकली टीका लगाकर पांच लाख ठगने का आरोप

Google News Follow

मुंबई। कांदीवली इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले कई लोग वैक्सीनेशन स्कैम का शिकार हुए हैं। आरोप है कि कुछ लोग हॉस्पिटल के कर्मचारी बनकर आए और उन्हें नकली कोविड-19 इंजेक्शन लगा दिए । सोसाइटी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीके लगने के बाद किसी भी व्यक्ति को बुखार या थकान के लक्षण नहीं दिखे तो उन्हें शक हुआ। सोसायटी में रहने वाले हितेश पटेल ने बताया कि 30 मई को हीरानंदानी हाउसिंग सोसायटी परिसर में 390 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया।

हर डोज के लिए 1,260 रुपए लिए गए। सोसाइटी की ओर से कुल 4 लाख 91 हजार 400 रुपए का भुगतान किया गया। राजेश पांडे नाम के एक व्यक्ति ने खुद को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का प्रतिनिधि बताते हुए सोसायटी कमेटी के सदस्यों से संपर्क किया था। इस अभियान का संचालन संजय गुप्ता ने किया, जबकि महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने सोसायटी के सदस्यों से पैसा लिया था। पाटिल ने आगे बताया कि टीका लगने के बाद हमारे मोबाइल पर किसी भी तरह का मैसेज नहीं आया। टीका लगवाने के दौरान हमें सेल्फी या फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी गई।

ऋषभ कामदार ने बताया कि टीका लगते समय किसी को भी रिसीव्ड या सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। 10-15 दिन बाद प्रमाण पत्र आए तो वे अलग-अलग अस्पतालों जैसे नानावटी, लाइफ लाइन, नेस्को बीएमसी टीकाकरण केंद्र की ओर से जारी किए गए थे। इस मामले में संबंधित अस्पतालों से संपर्क किया तो उन्होंने सोसायटी को टीके उपलब्ध कराने से इनकार किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब सालुंखे ने बताया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई है, वह फिलहाल भूमिगत है। नानावटी अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि उनके अस्पताल की ओर से इस सोसाइटी में कोई भी कैम्प आयोजित नहीं किया गया है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें