27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई देश का पहला जिला, जहां दी गई 1 करोड़ लोगों को...

मुंबई देश का पहला जिला, जहां दी गई 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन

Google News Follow

Related

मुंबई। COWIN पोर्टल पर रजिस्टर आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र का मुंबई एक करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन देने वाला देश का पहला जिला बन गया है। पोर्टल के अनुसार मुंबई में अब तक 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।  इसमें 72,75,134 को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है जबकि 27,88,363 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।
पोर्टल में बताया गया कि मुंबई जिले में 507 जगहों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से 325 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 182 निजी अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे हैं। पिछले 30 दिनों में, 27 अगस्त को सबसे ज्यादा कोविड-19 के टीके लगाए गए। उस दिन 1,77,017 लोगों को टीका लगाया गया। CoWIN पोर्टल के अनुसार, इसके बाद 21 अगस्त को 1,63,775 खुराक और 23 अगस्त को 1,53,881 खुराक दी गईं। इस बीच, मुंबई में शुक्रवार को 422 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। ये लगातार तीसरी दिन है जो 400 से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। अब कुल मिलाकर कोरोना का आंकड़ा 7,45,434 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,987 हो गई। 1 और 2 सितंबर को, शहर ने क्रमशः 416 और 441 कोविड-19 मामले दर्ज किए थे।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें