29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई-मंगलूरु के फिर बहाल हुई ट्रेन, मुंबई-वाराणसी के लिए स्पेशल गाड़ी

मुंबई-मंगलूरु के फिर बहाल हुई ट्रेन, मुंबई-वाराणसी के लिए स्पेशल गाड़ी

Google News Follow

महामारी के कारण इस ट्रेन के लिए यात्री नहीं मिल रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने मुंबई और मंगलुरु सेंट्रल के बीच ट्रेन सेवा को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

मुंबई।कोरोना संकट के कारण बंद की गई मुंबई-मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से बहाल कर दिया गया है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि रेलवे ने मुंबई और मंगलुरु सेंट्रल के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन सेवा को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। महामारी के कारण इस ट्रेन के लिए यात्री नहीं मिल रहे थे।  02619 दैनिक स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से 16. जून 2021 से 01 जुलाई 2021 तक प्रतिदिन 15.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10.10 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी। 02620 दैनिक स्पेशल ट्रेन मंगलुरु सेंट्रल से 15 जून 2021 से 30 जून 2021 तक प्रतिदिन 12.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन ठाणे, पनवेल, माणगांव, खेड, चिपलून, रत्नागिरी, कुडाल, मडगांव, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमता, होन्नावर, मुर्देश्वर, भटकल, बिंदूर, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथकल में ठहरेगी। इसके लिए आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर पहले ही प्रारम्भ हो चुकी है।बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। लोगों का आवागमन होने लगा है। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे ने यह कदम उठाया है।

मुंबई-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन:रेलवे ने मुंबई और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से दिनांक 12 जून 2021, 14 जून 2021, 16 जून 2021 और 18 जून 2021 को 23.50 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 05.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 04240 स्पेशल ट्रेन वाराणसी से 11 जून 2021, 13 जून 2021, 15 जून 2021 और 17 जून 2021 को 19.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 22.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और प्रयागराज छिवकी में ठहरेगी। इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित -3 टियर, 12 शयनयान श्रेणी और 8 द्वितीय श्रेणी सिटिंग कोच होंगे। स्पेशल ट्रेन संख्या 04239 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर  सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 12 जून 2021 से प्रारम्भ होगी।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें