28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमोहित कंबोज को मुंबई पुलिस ने दिया क्लीनचिट

मोहित कंबोज को मुंबई पुलिस ने दिया क्लीनचिट

पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे की ओर से कंबोज के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित कंबोज भारतीय को क्लीन चीट दे दिया है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे के कार्यालय की ओर से श्री कंबोज को अनियमितता में फंसाने के लिए उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में संजय पांडे और मोहित कंबोज के बीच जोरदार वाद विवाद भी हुआ था जिसकी काफी चर्चा हुई थी। उसके बाद संयोग से प्रवर्तन निदेशालय ने शेयर बाजार से जुड़े एक मामले में संजय पांडे को पिछली जुलाई में गिरफ्तार कर लिया था।

मोहित कंबोज ने पांडे को सीधी चुनौती देते हुए कहा था कि जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और वही हुआ और कंबोज को इस झूठे घोटाले में क्लीन चिट मिल गई।

कथित तौर पर बैंक घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर पूर्वाग्रहवश उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत पिछली सरकार द्वारा दर्ज कराए गए अपराध में भी कंबोज को क्लीन चिट दे दिया।इस तरह मुंबई पुलिस की ओर से कंबोज को दोनों मामले में क्लीन चिट मिल गई।
ये भी पढ़ें 

तनाव के बाद फडणवीस-ठाकरे का ‘डिनर पे टॉक’, चैट और जोक !

Corona crisis: नेजल वैक्सीन को मंजूरी, जाने किसको दी जाएगी बूस्टर डोज      

कोरोना महामारी: सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 18000 अंक से नीचे​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें