30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआयुक्ता का 'बेस्ट' निर्णय मुंबई पुलिस को मिलेगा 5200 रूपये

आयुक्ता का ‘बेस्ट’ निर्णय मुंबई पुलिस को मिलेगा 5200 रूपये

अधिकारियों के अनुसार गत कई वर्षों से पुलिस कल्याण निधि से पुलिस कर्मचारियों के यात्रा के लिए पैसे बेस्ट को दिया जा रहा था| इसके लिए पुलिस खाता से 50 से 100 रूपये की राशि काटी जाती थी|

Google News Follow

Related

मुंबई पुलिस के लिए एक ​अच्छी खबर है| जून के बाद मुंबई पुलिस के वेतन में 2700 से 5200 रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी है| ये बढ़े हुए पगार के बाद अब पुलिस कर्मचारी को बेस्ट में अब टिकट लेकर यात्रा करना होगा| मुंबई पुलिस के पुलिस आयुक्त संजय पांडे के इस निर्णय से पुलिस विभाग में ख़ुशी का माहौल है|
​एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सिपाही से एएसआई का 2700 से 3200 रूपये वेतन प्रतिमाह बेस्ट के खाता में जाता था| इतना ही नहीं पीएसआई से लेकर एसीपी तक की वेतन 4800 रुपये से लेकर 5200 रुपये तक बेस्ट के खाते में जाती थी। बदले में, पुलिस को बेस्ट बसों में शहर के चारों ओर मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।
इसके बाद कई पुलिस कर्मचारियों की ओर इसकी शिकायत की गयी की वे लोकल ट्रेन से यात्रा करते है और किसी के पास स्वयं के वाहन भी है, जिसके कारण बहुत ही कम कर्मचारी सरकारी या व्यक्तिगत कार्य से बेस्ट बस की यात्रा करते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप उनके वेतन के बेस्ट के हिस्से का उन्हें दिया जाये तो उत्तम होगा|
​अधिकारियों के अनुसार गत कई वर्षों से पुलिस कल्याण निधि से पुलिस कर्मचारियों के यात्रा के लिए पैसे बेस्ट को दिया जा रहा था| इसके लिए पुलिस खाता से 50 से 100 रूपये की राशि काटी जाती थी| धीरे-धीरे यह राशि 5200 रूपये तक जा पहुंची, लेकिन इसके बाद बेस्ट में यात्रा के नाम पर मुक्त में विभाग की राशि डूब गयी| इस मामले को लेकर पुलिस की ओर कई शिकायते भी की गयी|अंतोगत्वा पुलिस आयुक्त की ओर ठोस और उचित निर्णय देने के बाद पुलिस विभाग ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है|
 
यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड टॉस्क फ़ोर्स की आज बैठक ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,389फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें