24 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनायगांव में बारिश का कहर: बापाने और यमुना नगर के सैकड़ों घर...

नायगांव में बारिश का कहर: बापाने और यमुना नगर के सैकड़ों घर जलमग्न

वसई विरार महानगरपालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है। यमुना नगर के लगभग सारे मकान चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं। कई मकानों में दरारें आई.

Google News Follow

पालघर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के पानी ने बापाने के यमुना नगर में तबाही मच गई है। यहां के सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं। यमुना नगर में बसे अधिकतर परिवार गरीब वर्ग के हैं। लोग अपने बच्चों को गोदी में उठाकर स्कूल की बस में छोड़ने जाते हैं। यहां के घर पिछले दो साल से डूब रहे हैं। लेकिन वसई विरार महानगरपालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है।

यमुना नगर के लगभग सारे मकान चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं। कई मकानों में दरारें आ गई हैं, इससे मकान कभी भी धराशाई हो सकता है। इससे यहां के लोगों में भय का माहौल है।  कई बार मनपा अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई लेकिन मनपा और उसके अधिकारी मौन हैं।

इसके लिए राम चंद्र लखात, हेमंत, हर्षद, जगदीश, रामबचन यादव, संजय यादव, सुरेश, जगतपाल, मारूति सोलंकी, रघु पाटिल, अशोक पवार, राजू सिंह, रामजीत यादव, सूरज तिवारी, नितिन तिवारी, सौम्य सिंह, कमलेश तिवारी, मुकेश शर्मा,चंदू गुप्ता, तरुण चौड़ा, विजय सिंह, विजय यादव, सुखलाल बिंद, जयराज बिंद,देवदत्त सिंह, सुनील सिंह राजदेव मौर्या और देवशाला समेत कई लोगों ने मनपा सहायुक्त संकेत मनाले से मिलकर शिकायत की है।

 

ये भी पढ़ें 

 नाम में क्या रखा है? विपक्षी गठबंधन का नया नाम INDIA, जाने इसका मतलब   

राहुल गांधी नहीं होंगे PM उम्मीदवार! खड़गे ने कहा- हम सत्ता और ….            

45 साल पहले पवार के CM पद की शपथ लेने की तस्वीर ट्वीट करते हुए सुले ने कहा, ‘​झंझा​​वत…’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें