मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहली ही बारिश में नदी तालाब में तब्दील हो गई। मुंबई मनपा हर साल नाला सफाई पर सैकड़ो करोड़ खर्च करती है। पर पहली बारिश ने बीएमसी की पोल खोल दी है। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने कहा है कि इससे पता चल रहा है कि नाला सफाई हुई है या ठेकेदारों ने हाथ सफाई की है। उन्होंने कहा कि कभी 104 तो 107 फीसदी नाला सफाई का दावा किया जाता है पर आज जिस तरह सड़के नदी बन गई और लोगों के घरों में पानी घुस गया उससे समझा जा सकता है कि नाला सफाई कितनी ईमानदारी से हुई है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान नाला सफाई के काम में 1 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। शहर में पानी न भरे इसके लिए करोड़ो रूपये खर्च होते है पर इसका परिणाम तो कुछ और दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा सत्ताधारी शिवसेना के दावे फेल हो चुके हैं पर अभी भी समय है कि शिवसेना नाला सफाई घोटाले की जांच कराए।
समय से पहले पहुँचा मानसून
आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ जयंत सरकार ने बताया कि मॉनसून मुंबई पहुंच गया है। मुंबई में मॉनसून के पहुंचने की तारीख 10 जून थी लेकिन इस बार समय से एक दिन पहले मॉनसून का आगमन हुआ है। इससे पहले मंगलवार को प्री मॉनसून की बारिश ने मुंबई को पानी-पानी कर दिया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिसके कारण यातायात भी कई जगह बाधित रहा।
पहली बारिश में मुंबई की सड़कें बनीं समंदर,खुली नाला सफाई की पोल,1 हजार करोड़ का घोटाला
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



