28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र विधान भवन के केंद्रीय कक्ष में लगेगा बालासाहेब ठाकरे का तैलीय...

महाराष्ट्र विधान भवन के केंद्रीय कक्ष में लगेगा बालासाहेब ठाकरे का तैलीय चित्र

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने की घोषणा 

Google News Follow

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद शिंदे और  फडणवीस सरकार बनी। जिसके बाद उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट के बीच असली शिवसेना कौन है, इस पर विवाद है। इस राजनीतिक संघर्ष के दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने तीन महीने के भीतर विधान भवन के सेंट्रल हॉल में बालासाहेब ठाकरे की तैल चित्र लगाने का फैसला किया है। उदय सामंत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

बालासाहेब ठाकरे की एक तैल चित्र अब विधानमंडल के केंद्रीय कक्ष में प्रदर्शित की जाएगी। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन में यह घोषणा की गई। बालासाहेब ठाकरे के नाम के इस्तेमाल को लेकर भी उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखा है। तीन महीने बाद विधान भवन के सेंट्रल हॉल में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का तैलचित्र लगाया जाएगा।

विधानसभा में मंगलवार को घोषणा की गई कि तीन महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। उदय सामंत ने अपने ट्वीट के जरिए इस बारे में बयान पोस्ट किया। उदय सामंत ने ट्वीट किया कि, “विधान भवन के सेंट्रल हॉल में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा तीन महीने के भीतर हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की तैलचित्र लगाने का निर्णय लिया गया है।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस संदर्भ में मांग की थी।”

ये भी पढ़ें 

दीपाली सैयद ने रची थी राज ठाकरे की हत्या की साजिश!, पूर्व पीए का आरोप

​बीएसएफ की बेटी का बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी ने​ जवान को ही मार डाला

एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे अनिल देशमुख 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें