30 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट, उनकी छाती पर लगी​ चोट, खतरे...

​धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट, उनकी छाती पर लगी​ चोट, खतरे से बाहर!

इस हादसे में उनके सीने पर चोट आई है। इसलिए धनंजय मुंडे को आगे के इलाज के लिए मुंबई लाया जाएगा| 

Google News Follow

Related

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और परली विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट हो गया है| इस बात की जानकारी खुद धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इसमें धनंजय मुंडे ने कहा है कि मंगलवार को दिनभर के कार्यक्रम व सभा क्षेत्र में सभाएं कर परली लौटते समय दोपहर करीब 12.30 बजे परली शहर में मेरे चालक का कार से नियंत्रण खो दिया|

इस हादसे के बाद धनंजय मुंडे की कार की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे यह हादसा मामूली तो बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल धनंजय मुंडे के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है| हालांकि प्रारंभिक जानकारी आ रही है कि धनंजय मुंडे को लातूर से दोपहर 2 बजे के बीच एंबुलेंस से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया जाएगा|

धनंजय मुंडे को पिछले साल हल्का दिल का दौरा पड़ा था। तब धनंजय मुंडे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद धनंजय मुंडे की तबियत ठीक थी| हालांकि इस हादसे में उनके सीने पर चोट आई है। इसलिए धनंजय मुंडे को आगे के इलाज के लिए मुंबई लाया जाएगा|

कुछ दिन पहले भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया था|  उनकी कार नदी के पुल से 50 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में जयकुमार गोरे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सतारा के फलटन के मलथान में हुआ। फिलहाल उनका पुणे के रूबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें-

अभद्र भाषा संविधान को कमजोर करती है​, लेना नागरत्न खंडपीठ से असहमत​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें