29 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहिन्दू विरोधी हैं नवाब मलिक

हिन्दू विरोधी हैं नवाब मलिक

विपक्ष के नेता का आरोप

Google News Follow

राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक मुसलमान हैं, इसलिए वह टीपू सुल्तान की सराहना कर रहे हैं। हम उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? वे हिन्दू द्वेष के लिए जाने जाते हैं। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने यह बात कही। दरेकर ने कहा कि नवाब मलिक हिंदूओ से नफरत करते हैं। हिंदू नफरत उनके खून में है।

 दरेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस-राकांपा के लिए देशभक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण सत्ता है। इसलिए मंत्री असलम शेख ने हिन्दू समुदाय से पंगा लेना शुरू कर दिया है।  इन सब में शिवसेना की भूमिका दोगली है। टीपू सुल्तान के नाम पर मैदान का नाम रखने का विरोध करने के लिए एक तरफ शिवसेना कार्यकर्ता मलाड में सड़कों पर उतर आए हैं।  वहीं शिवसेना नेताओं का कहना है कि बीएमसी ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि, दरेकर ने सवाल उठाया कि असलम शेख बिना बीएमसी के मंजूरी के मैदान का सौदर्यीकरण कैसे कर दिया।
प्रवीण दरेकर ने कहा कि मराठा समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली राकांपा को मराठा साम्राज्य को नष्ट करने वाले टीपू सुल्तान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।  टीपू सुल्तान ने न केवल हिंदुओं बल्कि ईसाइयों को भी सताया।  उनके चर्च को नष्ट कर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि टीपू सुल्तान ने सभी गैर-मुसलमानों को सताया था।
‘भायखला में क्यों बनाया गया उर्दू भवन’
मुंबई मनपा के भायखला इलाके में उर्दू भाषा का भवन क्यों बनाया जा रहा है।  जबकि इस क्षेत्र में पहले से ही तीन से चार उर्दू भाषा केंद्र हैं।  तो यहां जमीन का आरक्षण क्यों बदला गया और वहां उर्दू भवन भवन बनाया जा रहा है?  प्रवीण दरेकर ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब चुनाव के लिए किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

भगदड़: अजित पवार की मौजूदगी में कांग्रेस के 27 पार्षद NCP में शामिल

सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक नितेश राणे को राहत, गिरफ्तारी पर रोक  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें