31 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगिरफ्तारी के बावजूद इस्तीफा नहीं देंगे नवाब मलिक

गिरफ्तारी के बावजूद इस्तीफा नहीं देंगे नवाब मलिक

मंत्री रहते गिरफ्तार होने वाले पहले नेता 

Google News Follow

Related

मंत्री नवाब मलिक की मनी लांड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कुछ मंत्रियों ने बुधवार शाम पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर बैठक की। बाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक के लिए पवार वर्षा गए। बैठक के बाद राकांपा नेताव खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि फिलहाल मलिक मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

राकांपा सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री छगन भुजबल, हसन मुशरिफ और राजेश टोपे बैठक के लिए दक्षिण मुंबई में शरद पवार के आवास सिल्वर ओक में उपस्थित थे। उन्होंने बताया, ‘‘यह बैठक, मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। ’’ उन्होंने बताया कि मलिक के इस्तीफा देने की स्थिति में उनका विभाग पार्टी के उनके सहकर्मियों को दिया जाएगा।

महाविकास आघाडी सरकार में, राकांपा के वरिष्ठ नेता मलिक के पास अल्पसंख्यक कार्य विभाग के अलावा कौशल विकास विभाग भी है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंत्री बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण ने शरद पवार से मुलाकात की तथा मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। कांग्रेस नेता सुनिल केदार भी बैठक में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें 

 

नवाब मलिक गिरफ्तारी मामला: भाजपा ने मांगा इस्तीफा, CM उद्धव शरद मिलेंगे

नवाब का नकाब अब उतर चुका है: आशीष शेलार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें