29 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआठ लाख रुपये के इनामी नक्सल दंपति ने गढ़चिरौली में किया आत्समर्पण

आठ लाख रुपये के इनामी नक्सल दंपति ने गढ़चिरौली में किया आत्समर्पण

Google News Follow

Related

मुंबई। राज्य के नक्सग्रस्त गढ़चिरौली जिले में एक नक्सल दंपति ने आत्समर्पण किया जिसके ऊपर संयुक्त रूप से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।  पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि विनोद उर्फ मनीराम बोगा (32) और उसकी पत्नी कविता उर्फ सत्तो कोवाची (33) के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उसने बताया कि बोगा गढ़चिरौली के बोतेजरी का निवासी है और वह माओवादियों के कोरची दलम का क्षेत्रीय समिति सदस्य था एवं उस इकाई के लिए डॉक्टर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि बोगा हत्या के 13 तथा पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के 21 मामलों में वांछित था तथा उसके ऊपर छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी टीपागढ़ दलम की सदस्य थी और उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। कविता पुलिस और माओवादियों के बीच हुई पांच मुठभेड़ की तथा आगजनी की एक वारदात में वांछित थी। पुलिस के मुताबिक इस दंपति ने गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के समक्ष समर्पण किया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें