26.9 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनक्सलियों ने दी मंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी

नक्सलियों ने दी मंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी

 घर पर चिट्ठी भेज कहा, हमारे आदमी हर जगह हैं मौजूद

Google News Follow

महाराष्ट्र के नगरविकास मंत्री व नक्सल प्रभावित गडचिरोली के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे को नक्सली संगठन ने जान से मारने की धमकी दी है। शिंदे के घर भेजे गए धमकी भरे खत में कहा गया है कि तुम नक्सलियों को खत्म करने की धमकी देते हो पर हमें खत्म करना संभव नहीं। मामले की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल कर रही है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमकी भरा पत्र शिंदे के ठाणे स्थित लुईसवाडी  स्थिन नंदनवन नाम के निवास पर भेजा गया था।

इसके अलावा उनके मुंबई स्थित सरकारी आवास पर भी धमकी भरी चिठ्ठी भेजी गई थी। चिठ्ठी में लिखा गया है कि हमारे साथी सिर्फ गडचिरोली जिले में नहीं सभी शहरों में हैं। आपको पता नहीं है लेकिन वे आपके आसपास घूम रहे हैं। आप जो नक्सलवाद खत्म करने की बात कर रहे हैं वह संभव नहीं है क्योंकि हम कई राज्यों में फैले हैं। आप क्या कोई हमें खत्म नहीं कर सकता। दरअसल नक्सली गडचिरोली में चल रहे विकास कार्यों से नाराज हैं। इसके अलावा कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में शामिल होने से भी नक्सली नाराज हैं। फिलहाल शिंदे ने इस मामले पर बाद में बोलने की बात कही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें